BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कलेक्टर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण, 4 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम तेज़ी से चल रहा है। बीएलओ घर–घर जाकर एसआईआर फॉर्म बांट रहे हैं और मतदाता सही जानकारी भरकर उन्हें वापस जमा कर रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। गोंडपारा इलाके में उन्होंने संयुक्त कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी के साथ बीएलओ के काम की प्रगति देखी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 4 दिसंबर की अंतिम तिथि से पहले पूरा काम हर हाल में पूरा किया जाए। बिलासपुर एसडीएम ने बताया कि अब तक 62% लोगों का एसआईआर पूरा हो चुका है और निर्धारित अंतिम तिथि तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके बाद दावा–आपत्तियां ली जाएंगी और तीन दिन के भीतर सभी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...