BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने दो महिलाओं को गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़िए खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार को खत्म करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिफरा के विष्णु चौक के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि शीतला वर्मा और रानू वर्मा अपने घर के सामने विष्णु चौक के पास अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रही हैं। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सिरगिट्टी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड डाली। जांच के दौरान दोनों महिलाओं के कब्जे से 1 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. शीतला वर्मा पति स्व. जितेन्द्र वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिटटी,

02. रानू वर्मा पति सूरज वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....