BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी उजागर, केंद्र प्रभारी निलंबित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्र के देवरीखुर्द धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर सहायक प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी राममनोहर कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की अनुशंसा पर उपायुक्त सहकारिता सी.एस. जायसवाल द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को देवरीखुर्द समिति (संख्या 670) में धान खरीदी से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सहकारिता विस्तार अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में सामने आया कि केंद्र प्रभारी ने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया। कई बारदानों में मानक वजन कम मिला, डनेज के उपयोग व भंडारण व्यवस्था में कमियां पाई गईं, खाली बारदानों की रखरखाव व्यवस्था भी असंतोषजनक रही। इसके अलावा उपार्जित धान की उचित स्टेकिंग नहीं की गई थी। इन लापरवाहियों से शासन की धान खरीदी संबंधी छवि प्रभावित होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। धान उपार्जन नीति के नियम 9.16 और 15.1 के उल्लंघन को देखते हुए जांच प्रतिवेदन के आधार पर केंद्र प्रभारी राममनोहर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...