ChhattisgarhRaftaar News Cg

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो दोस्त को भेजकर दी थी सूचना….

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खोडरी निवासी 25 वर्षीय रियाज खान ने पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक रियाज की पत्नी कुछ दिनों से अलग रह रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर रियाज मलनिया नदी के किनारे पहुंचा। वहां उसने पेड़ के नीचे बैठकर वीडियो बनाया और दोस्त को भेजते हुए कहा—“मलनिया नदी के पास हूं, आकर ले जाना… घर-परिवार संभाल लेना… आते वक्त पत्नी को साथ लेकर आना।” वीडियो देखते ही उसका दोस्त तुरंत पुलिस को सूचना देने थाने पहुंचा। पुलिस और परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक रियाज पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी से नाराजगी और अलगाव की स्थिति के कारण रियाज मानसिक रूप से परेशान था। मामला जांच में है, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...