BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसे में घायल छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान तोड़ा दम…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले एक सप्ताह से अपोलो अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद बुधवार को उसकी मौत हो गई। महविश परवीन बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जांजगीर गई हुई थी और 4 नवंबर को कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से लौट रही थी। लालखदान के पास यह ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे के दौरान महविश महिला कोच में सवार थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए थे। उसे मल्टीपल फ्रैक्चर, कॉलर बोन और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उसे तुरंत सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अपोलो रेफर किया गया था। महविश के निधन के साथ ही इस हादसे में मौतों की संख्या बढ़कर गई है। पूरे कॉलेज में शोक की लहर है। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने महविश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....