ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्कूल जा रही महिला शिक्षिका का अपहरण, फिरौती की मांग 5 लाख….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंप-1 निवासी मुकेश साहू की 43 वर्षीय पत्नी राधा साहू का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किडनैपर ने मुकेश साहू को पत्नी की फोटो भेजकर 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। राधा साहू भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक स्कूल में शिक्षिका हैं। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। जब स्कूल प्रबंधन ने फोन कर अनुपस्थिति की जानकारी दी, तब पति को शक हुआ और उन्होंने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान राधा के मोबाइल से ही एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। किडनैपर ने राधा की फोटो भेजकर दावा किया कि उन्हें एक पेड़ के नीचे बांधकर रखा गया है और फिरौती की रकम जल्द देने को कहा। परिवार यह तस्वीर देखकर दहशत में है। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश साहू ने छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सीएसपी छावनी अभिषेक झा ने सिर्फ इतना कहा है कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...