BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: घर से चुराया बाइक और छुपाया तालाब में.. पकड़े गए तीन आरोपी, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी दिनेश साहू निवासी सकरी ने 16 सितंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएम 6898 को अज्ञात चोर उनके घर से चोरी कर ले गया। दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने धारा 305 ए 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल आदतन अपराधी मनीष यादव उर्फ चूसली पिता यशवंत यादव उम्र 22 वर्ष, अजय साहू पिता महेंद्र साहु उम्र 19 वर्ष और मोनू उर्फ महेंद्र प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति उम्र 23 वर्ष द्वारा तालाब में छुपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की और तीनों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को बंधवा तालाब से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...