BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

न्यायधानी बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल; पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, पति ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट..एक ही दिन दो हत्याओं से दहशत, अपराध नियंत्रण के दावों पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में अपराध लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी, मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। पुलिस द्वारा अपराधों में कमी आने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मंगलवार को शहर में हत्या की दो अलग-अलग वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी स्थित संगम नगर का है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा बाई सोनवानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति पंचूराम सोनवानी (70 वर्ष) पिता पुनउ राम सोनवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी भी काम में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि पंचूराम अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए पंचूराम ने धारदार हथियार से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

एक दिन में दो हत्याएं, बढ़ती वारदातों से सहमे लोग…..

गौरतलब है कि मंगलवार को ही सिरगिट्टी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी हत्या की वारदात ने शहरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। शहर में एक ही दिन दो हत्याओं की घटनाओं ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...