ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिनदहाड़े 20 लाख की लूट! स्कॉर्पियो से पीछा कर कार को मारी टक्कर, बंदूक की नोक पर कैश लूटा..घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने की नाकाबंदी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियो से पीछा कर धान व्यापारी के कर्मचारियों की कार को टक्कर मारी और बंदूक की नोक पर 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30) समेत तीन लोग कार क्रमांक CG08 AU 4942 में राजनांदगांव से धमतरी आ रहे थे। दोपहर 1:35 बजे आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और कार को टक्कर मारकर रोका। तीन नकाबपोश बदमाशों ने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। कार के शीशे तोड़कर 20 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पूरे शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। बेखौफ बदमाशों की इस दुस्साहसिक वारदात ने व्यापारियों में दहशत फैला दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...