BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: पुरानी रंजिश के चलते ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर जानलेवा हमला, आरोपी हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मस्तुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र बघेल ने 26 अगस्त 2024 को मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 25 अगस्त की रात को वह अपने साथी विजय और अनिल के साथ क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास आरोपी सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 वर्ष निवासी ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर ने उसे डीजल चोरी के आरोप में काम से निकालवाने का आरोप लगाते हुए हाथ में रखे, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा-निर्देश पर आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना के अनुसार आरोपी सुरेश पाल अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। इस सूचना पर थाना प्रभारी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल को भी जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...