Raftaar News Cg

स्कूटी की डिक्की में 35 पाव देशी प्लेन शराब रखकर कर रहा था परिवहन, पुलिस को मिली मुखबिरी सूचना…..! स्कूटी सहित एक आरोपी हुआ गिरफ्तार……?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही कर अवैध शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब व स्कूटी जब्त किया गया हैं।

सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मुखबीर से थाने में सूचना मिला कि रेल्वे ओव्हर ब्रिज न्यू लोको कालोनी के पास से स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एटी 1079 में एक व्यक्ति अवैध शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर गजरा चौक के आगे घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एटी 1079 को रूकवाकर पूछताछ किया गया। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव साव बताया। जिसके स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्के के अंदर 35 पाव देशी प्लेन मदिरा रखा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एटी 1079 जब्त कर आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट की धारा 34(2) 59 (क) कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी:-

1. शिव साव पिता गणेश साव उम्र 20 वर्ष निवासी गणेशनगर नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। 

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, प्र.आर. शोभित केवट, आरक्षक अशोक कोरम, संजय यादव।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...