ChhattisgarhRaftaar News Cg

खरीपथरा में दिल दहला देने वाली घटना, पढ़ाई के तनाव से परेशान 12 वर्षीय सोहन ने की खुदकुशी…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद जिले के खरीपथरा गांव में 12 साल के एक मासूम बच्चे की खुदकुशी की दर्दनाक घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्कूल जाने से कतराने वाले सोहन यादव ने सोमवार शाम अपनी जान दे दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, सोहन पढ़ाई से हमेशा दूरी बनाए रखता था और स्कूल भेजने की बात पर नाराज हो जाता था। वह कई दिनों तक स्कूल नहीं जाता था और मुश्किल से हफ्ते में एक-दो दिन ही उपस्थिति दर्ज करता था। सोमवार को भी माता-पिता ने पढ़ाई को लेकर समझाया, तो वह फिर नाराज हो गया। घटना के समय माता-पिता गाय चराने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे सोहन ने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव में फैली, पूरा माहौल गमगीन हो गया। महज 12 साल के बच्चे द्वारा पढ़ाई के तनाव में इतना बड़ा कदम उठाए जाने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह... बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस...