BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जर्जर सड़क के विरोध में चक्काजाम, ढाई घंटे तक ठप रहा यातायात, सड़क सुधार की मांग पर नागरिकों और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जूना बिलासपुर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह चक्काजाम करीब ढाई घंटे तक चला, जिससे शहर का यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लेटकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल सड़क सुधार की मांग की। यह चक्काजाम सदर बाजार और गोलबाजार रोड से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ, जो शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। करीब ढाई घंटे बाद कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा सिंह मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। नागरिकों और व्यापारियों ने जवाली नाला पुल से गांधी चौक तक सड़क के तत्काल डामरीकरण की मांग रखी। प्रशासन की ओर से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। जूना बिलासपुर शहर का पुराना और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की सड़कें पिछले एक साल से गड्ढों में तब्दील हैं। बारिश में पानी भरने और सूखे मौसम में धूल उड़ने से स्थानीय लोग खांसी, एलर्जी और सांस की समस्याओं से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...