BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मार्कशीट में बड़ी गड़बड़ी, सरकंडा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र के दो अलग-अलग परीक्षाफल, DEO ने मांगा स्पष्टीकरण…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के एक छात्र के मार्कशीट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2006 की परीक्षा के लिए जारी छात्र रवि कुमार यादव के दो अंक सूची में अलग-अलग परीक्षाफल दर्ज किए गए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित प्राचार्य को तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की रिपोर्ट कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा को भी भेज दी गई है। जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2006 की पूर्व माध्यमिक परीक्षा की जिला स्तरीय अंकसूची में उल्लेख है कि रवि कुमार यादव नियमित परीक्षार्थी के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा के परीक्षा केंद्र में शामिल हुआ था। इसकी अंक सूची से संबंधित जानकारी DEO कार्यालय को प्राप्त हुई, जिसमें जारी दो प्रमाण पत्रों में स्पष्ट भिन्नता पाई गई है। पहली बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल पूरक दर्शाया गया है, जबकि दूसरी बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल अनुपस्थित दर्शाया गया है। डीईओ ने छात्र रवि कुमार यादव क्र./3411, अनुक्रमांक 3066 के दो बार जारी प्रमाणपत्र में भिन्नता के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए वास्तविक स्थिति से कार्यालय को तत्काल अवगत कराने को कहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...