बिलासपुर; तोरवा में प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त; छह फरार की तलाश जारी…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना पुलिस ने 14 अगस्त की रात हुई प्राणघातक हमले की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है, जबकि छह आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल गोस्वामी अपने साथी बजरंग के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तितली चौक के पास पेशाब करने के लिए रुके तभी आठ बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा ने टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस ने अभय चौहान और मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। वहीं फरार आरोपियों में इस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ युसूफ खान, शमी खान, रिजवान खान, गुलशन हाटलेस्कर और अमन शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
