ChhattisgarhRaftaar News Cg

5 घंटे इंतजार, 3 अस्पतालों के चक्कर, ड्यूटी पर नहीं पहुंचे सर्जन, प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का कारण बन गई। लवन निवासी संतोषी साहू (34) की डिलवरी का समय आने पर रविवार (10 अगस्त) रात परिजन उन्हें पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों के अनुसार वहां 5 घंटे तक बिना उचित इलाज के रखा गया और डॉक्टर उपलब्ध न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद भी हालात नहीं बदले। परिजनों का आरोप है कि यहां 3 घंटे तक कोई सर्जन नहीं आया, केवल दो इंजेक्शन लगाए गए। संतोषी की हालत बिगड़ने पर सर्जन ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया और उन्हें चंदा देवी निजी अस्पताल भेज दिया गया। निजी अस्पताल ने आधे घंटे में करीब ₹3000 का बिल बनाकर रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में पलारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने संतोषी और गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...