BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत..दो युवतियाँ गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के जरामनगर मोड़ स्थित मोहतरा चौक में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से भरे ट्रैक्टर (CG 10 AL 7072) ने तेज रफ्तार में आकर बाइक (CG 10 BV 9411) को ज़ोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सिद्धू सिदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दोनों युवतियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिल्हाटी निवासी सिद्धू सिदार अपनी गांव की युवतियों प्रीति और रिया साहू के साथ जांजगीर-चांपा जिले के जावलपुर जर्वे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे जब तीनों मोहतरा चौक के पास पहुँचे, तभी मस्तूरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सिद्धू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रीति को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं तथा रिया के पैर और होंठ बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुँची। चालक खाम्बन साहू और मेडिकल स्टाफ सीमा कर्ष ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...