BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के तोरवा में अवैध सिलेंडर कारोबार का पर्दाफाश, 80 से ज्यादा सिलेंडर जब्त…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर हेमू नगर में एक घर में छापा मारकर 80 से अधिक घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए। ये सिलेंडर अवैध रूप से इकट्ठे कर शहर के कई होटलों, रेलवे क्षेत्र और अन्य जगहों पर सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने मौके से सुनील थारवानी और अजय मेघानी को पकड़ा है। बरामद सिलेंडरों में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी शामिल हैं। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि खाद्य विभाग को सूचना देकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारी और राजनीतिक लोग पुलिस पर दबाव बनाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी की बात नहीं मानी। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चला रहे थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...