Raftaar News Cg

इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा धान खरीदी का लक्ष्य: सोनवानी

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति देवरी और कौड़िया में धान का शुरुवात किया गया। उपार्जन केंद्र में जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी एवं केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर धान तौलकर कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस बीच जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में किसान माटी पुत्र भूपेश बघेल की सरकार बनी है, तब से किसानों के चेहरे में रौनक बढ़ गई है। किसान समृद्ध और खुशहाल हैं। छत्तीसगढ़ में कृषि का रकबा बढ़ा है, पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी हो रही है। भूपेश सरकार ने पिछले साल भाजपा शासनकाल के 15 सालों की तुलना में सबसे ज्यादा धान खरीदी किए थे। इस वर्ष भी सबसे ज्यादा धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा तिवारी, तानाजी राव बाकरे, अशोक सूर्यवंशी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, तुलसी राठौर, वृंदा सूर्यवंशी, भागवत यादव, आशीष बाकरे, मनीराम वस्त्रकार, अनिमेष गहवई, द्वारिका लास्कर, चंद्रहास राठौर, दया सूर्यवंशी, लल्लू श्रीवास, जानू टंडन, उमेश कश्यप, सेवा सहकारी समिति के डीके पाटिल प्राधिकृत अधिकारी, देवेंद्र शुक्ला ब्रांच मैनेजर, लक्ष्मी श्रीवास संस्था प्रबंधक, भुनेश्वर मिश्रा धान खरीदी प्रभारी, विकास पांडे कंप्यूटर ऑपरेटर, रोहिणी पटेल कंप्यूटर ऑपरेटर, घासीराम वस्त्रकार, कुंज बिहारी, रवि यादव सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...