ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; घर में सोई नाबालिग के घर घुसकर युवक ने की छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पर सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश शर्मा निवासी ग्राम धनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 23 नवंबर 2025 की है। पीड़िता दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने घर में सोई हुई थी, तभी ग्राम धनिया के योगेश शर्मा ने घर में घुसकर गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद 25 नवंबर 2025 को पिता सहित थाना सीपत पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से पता-साजी करते हुए आरोपी योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....