BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प…संविधान दिवस पर सभापति चौहान व सैनिक साहू का संदेश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संविधान दिवस के अवसर पर सभापति अरुण सिंह चौहान और पूर्व सैनिक एवं सरपंच जगतराम साहू ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भारत का संविधान न केवल हमारा गौरव है, बल्कि यह विश्व के सबसे मजबूत और जीवंत लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसने देश को गणराज्य का दर्जा दिया और हर नागरिक को मौलिक अधिकार एवं स्वतंत्रता प्रदान की। संविधान में लिखे शब्द “हम भारत के लोग” हमारी राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति और जनकल्याण की मूल भावना को प्रकट करते हैं। सभापति अरुण सिंह चौहान और सरपंच जगतराम साहू ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब हम संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। नागरिकों को चाहिए कि वे अपने हर निर्णय में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री मोहन पाटले, बाहोरन यादव, मोहन साहू, रोजगार सहायक आनंद कुर्रे, मितानिन लक्ष्मी लोनिया, उषा लोनिया, उर्वशी वस्त्रकार, कृषि सखी पुष्पा लता लहरें सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संविधान दिवस पर सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे और भारत को एक विकसित, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...