ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ढाबा क्वार्टर में युवक की हत्या, मिस्त्री ने विवाद के बाद हमला करने की बात कबूली….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आरंग थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम NH-53 किनारे स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और माथे पर गंभीर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका के तहत FSL टीम को बुलाया। थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, ढाबा पिछले दो दिनों से बंद था। इसी दौरान वहां मौजूद मिस्त्री चुन्नू टंडन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि ढाबे के पीछे बने क्वार्टर में मौजूद एक अज्ञात युवक से उसका विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर चुन्नू ने लकड़ी के पट्टे से युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर रहा होगा और रुकने के लिए जगह की तलाश में क्वार्टर तक पहुंचा होगा। उसकी पहचान के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में फिर खून से लाल हुई रात; घर की छत पर युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार..ईंट और हं... बिलासपुर; बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर पार कर पलटा, सड़क सफाईकर्मी महिला की मौत...मेंटेनेंस कार्य में लापरव... बिलासपुर; विधानसभा से लौटते ही मैदान में उतरे विधायक सुशांत शुक्ला: जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौ... बिलासपुर; अपोलो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त हुई कांग्रेस: कलेक्टर की मौजूदगी में हुई अहम बैठक अपोल... नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में गोरक्षकों से मारपीट: एल्डरमेन समेत 3 पर एफआईआर...थाने का घेराव कर बज... बिलासपुर; बारिश बनी आफत: बैमा गांव में बाढ़ का कहर...कई घर ढहे, 100 क्विंटल अनाज बर्बाद, बैमा गांव ज... बिलासपुर; झाड़ियों में मिली बुजुर्ग महिला की लाश: मौत की वजह बनी रहस्य, बारिश के बीच नाले किनारे मिल... बैटरी बचाने की जिद में पूरी रात उफनते नाले में फंसा रहा युवक: ग्रामीणों की समझाइश ठुकराई, 3-4 फीट ऊप... बिलासपुर; कोर्ट परिसर में हंगामा पड़ा महंगा: न्यायालय में हंगामा करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुल... बिलासपुर; बारिश ने उजागर की बदहाल सड़कें: दो इलाकों में बने बड़े गड्ढे, पहली बारिश में धंसी सड़कें.....