BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; तालाब से युवक का शव बरामद, दो दिन से था लापता…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा तालाब में एक युवक का शव मिलने से बुधवार सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रिज़वान के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार, रिज़वान के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। सुबह तालाब में तैरता शव दिखाई देने पर लोगों ने इसकी जानकारी थाना तारबाहर को दी। मौके पर पहुंची टीम ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
