ChhattisgarhRaftaar News Cg

आंगनबाड़ी केंद्र में करंट से मासूम की मौत, लापरवाही पर भड़के ग्रामीण…..

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मर्दापाल विकासखंड के ग्राम पदेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आंगनबाड़ी परिसर में खेल रही ढाई साल की मासूम माहेश्वरी यादव करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में लंबे समय से विद्युत व्यवस्था खराब थी। खुले तार और खराब वायरिंग की जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अनदेखी की गई। इसी लापरवाही के कारण मासूम की जान चली गई। हादसे की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गए और विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और खेलने की जगह पर ऐसी गंभीर विद्युत समस्या होना प्रशासन की घोर लापरवाही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच महिला बाल विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त कर दी है। परियोजना अधिकारी मनीष कुमार मेश्राम ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...