ChhattisgarhRaftaar News Cg

गाय ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म, देखने लगी ग्रामीणों की भीड़…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक अनोखी घटना ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। जिले के एक गांव में पल रही गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। यह दुर्लभ जन्म होते ही इलाके में खबर तेजी से फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों में इस विचित्र बछड़े को देखने की उत्सुकता इतनी थी कि कई लोग घरों से निकलकर इसे देखने पहुंच गए। कुछ लोग इसे अलौकिक संकेत समझकर हाथ जोड़कर श्रद्धा व्यक्त करते दिखाई दिए, जबकि कई इसे प्रकृति की एक विचित्र घटना बताते रहे। हालांकि, जन्म के कुछ ही समय बाद दो सिर वाला यह बछड़ा जीवित नहीं रह सका और उसकी मृत्यु हो गई। बछड़े की मौत के बाद पशुपालक ने स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ कराया और उसका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों के बीच यह घटना लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...