BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पीएम श्री स्कूल में पागल कुत्ते का हमला, छात्र और शिक्षिका घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पागल कुत्ता अचानक स्कूल परिसर में घुस आया और मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक शिक्षिका घायल हो गईं। हमले के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बच्चों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र और शिक्षिका को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खमतराई और आसपास के इलाकों में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लंबे समय से जारी है। बीते दिनों में कुत्तों के हमलों में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही दिए गए, जबकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। खास बात यह है कि स्कूल परिसरों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपे जाने की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अब शिक्षक खुद ही आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण किया जाए, स्कूल परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे सख्ती से लागू किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...