BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में उठा अवैध कब्जा, पेंशन और सड़क मरम्मत का मुद्दा, कलेक्टर ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में करीब 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन, अवैध कब्जा, आवास, सड़क मरम्मत और व्यक्तिगत सहायता से जुड़े मामले शामिल थे। कलेक्टर के साथ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। ग्राम मोहली (बेलगहना) के ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच रामलाल पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी की मिलीभगत से कई एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया है। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एसडीओ कोटा को निर्देश दिए। बिलासपुर निवासी 70% दिव्यांग प्रतीक साहू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहते हुए दिव्यांग पेंशन की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजा। ग्राम पंचायत दर्रीघाट के ग्रामीणों ने पुराने पुल से एनएच तक की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित प्रकरण को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को सौंपा। सेवानिवृत्त सचिव टाईम लाल कौशिक और अन्य साथियों ने अंशदायी पेंशन का भुगतान दिलाने की मांग की। मस्तुरी निवासी हरवंश लाल जगत ने आगजनी से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा, जिस पर कलेक्टर ने एसडीओ मस्तुरी को जांच के निर्देश दिए। जनदर्शन में रकबा संशोधन, अवैध कब्जा और पीएम आवास योजना से जुड़े आवेदन भी आए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...