ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

KORBA: रिश्वतखोरी मामले में एक बड़ी कार्यवाही, ठेकेदार से घुस लेते 2 घूसखोर गिरफ्तार, बिल के एवज में मांग रहे थे, 35000…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) रिश्वतखोरी मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की खबर है। कोरबा में एसीबी की टीम ने ठेकेदार से रिश्वत लेते दो अफसरों को रंगे हाथों पकड़ा है। एसडीओ और सहायक अभियंता की गिरफ्तारी हुई है। मामला नगर निगम कार्यालय जोन दर्री का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक निगम के एसडीओ डीसी सोनकर ने ठेकेदार से निर्माण कार्य से सम्बंधित रनिंग बिल व फाइनल बिल की राशि करीब 21 लाख रुपए भुगतान के एवज में 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक कमीशन की राशि करीब 42000 रुपये थी। मामले में कई बार बिल भुगतान के लिए ठेकेदार ने चक्कर लगाये, लेकिन ठेकेदार के बिल का भुगतान नहीं हुआ। जिसके बाद इसकी शिकायत ठेकेदार ने एसीबी बिलासपुर में की। एसीबी ने जब अपने स्तर से मामले की जांच की, तो शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद एसीबी ने अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की तैयारी की। इधर अधिकारी ने घूस की राशि को 42000 से घटाकर 35000 कर दी।तय प्लानिंग के मुताबिक ठेकेदार अधिकारी डीसी सोनकर को रिश्वत रकम 35000 रुपये देने निगम कार्यालय कोरबा गया। अधिकारी ने चालाकी दिखाते हुए घूस की रकम खुद नहीं लेकर अपने सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार को देने के लिए कहा। जब ठेकेदार दर्री जोन कार्यालय में पहुंचा, तो वहां सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार ने रिश्वत की रकम ले ली। जिसके बाद देने हेतु प्रार्थी को कहा, जिसपे प्रार्थी द्वारा अरोपी देवेंद्र को रिश्वत रकम जैसे ही ली। एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। दोनों आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...