BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा में सरकारी जमीन को निजी बताकर 30 लाख की ठगी, भू-स्वामी और दलाल पर कार्रवाई की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन को निजी बताकर की गई करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। रामनगर निवासी संजय कुमार जायसवाल सहित कई पीड़ितों ने भू-स्वामी रमेश कुमार यादव और भूमि दलाल नदीम अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि दोनों ने मिलकर फर्जी इकरारनामा, गलत नक्शा और बाउंस चेक के सहारे प्लॉट बेचकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत के अनुसार, संजय जायसवाल ने बहतराई स्थित खसरा नंबर 270 की 900 वर्गफुट जमीन 6 लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी। जनवरी 2024 में स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा हुआ और 1 लाख रुपये की भुगतान आरटीजीएस से किया गया। अप्रैल में रजिस्ट्री भी हुई, लेकिन नामांतरण में देरी होती रही। इस बीच नदीम अहमद के दिए तीनों चेक बैंक से बाउंस हो गए। जब संजय जमीन पर पहुंचे तो पता चला कि जिस प्लॉट को निजी बताकर बेचा गया था, वह वास्तव में सरकारी भूमि है। इसके बाद पता चला कि संतोषी साहू, रानी साहू, मुनईराम साहू, शशि साहू सहित कई अन्य लोगों को भी इसी खसरा नंबर की जमीन दिखाकर रकम वसूली गई थी। सभी को फर्जी नक्शा और गलत चौहद्दी बताकर रजिस्ट्री कराई गई। पीड़ितों का आरोप है कि नदीम अहमद और रमेश यादव ने सरकारी जमीन को निजी बताकर मोटा फायदा कमाया और लोगों को घर बनाने के सपने दिखाकर धोखा दिया। कई लोगों की शिकायतें अब तक दर्ज नहीं हुई हैं, जबकि कुछ को पैसे लौटाने का आश्वासन देकर टाल दिया गया है। पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह घर और जमीन का सपना लेकर आए थे, लेकिन धोखाधड़ी के कारण उनका भरोसा टूट गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...