Raftaar News Cg

भारतीय जनता पार्टी जिला कोर ग्रुप की बैठक हुई संपन्न..! पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का करेंगे घेराव….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी जिला कोर ग्रुप की बैठक आज भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई, जिसमें 15 मार्च को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत् रायपुर में प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव को लेकर बिलासपुर जिला की योजना बनाई गई। जिले के प्रत्येक विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में हितग्राहियों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने 15 मार्च को होने वाले प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव के पोस्टर का विमोचन किया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर आवास मोर अधिकार की मांगों को लेकर पूर्व में विधानसभा वार विभिन्न आंदोलन किए, जिसमे कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव प्रमुखता से किया गया। आगामी 15 मार्च को आयोजित विधानसभा घेराव को लेकर भाजपा आक्रमक मोड़ में है, प्रदेश भर में घेराव के पोस्टर वॉल राइटिंग कर जन समर्थन के साथ इस कार्यक्रम को विकराल रूप पर करने जा रही है, जिससे प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीव हिल जाये।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...