BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में लिंगियाडीह की शासकीय भूमि पर बेदखली नोटिस से हंगामा, महिलाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन, रहवासियों ने लगाए गंभीर आरोप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम ने वार्ड 52 के लिंगियाडीह क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बसे परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी किया है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। प्रभावित रहवासियों का कहना है कि वे कई सालों से यहां रह रहे हैं और कई लोगों के पास सरकारी पट्टा भी है, फिर भी उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस के विरोध में महिलाओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि घर से हटाए जाने पर उनके परिवार सड़क पर आ जाएंगे। लोगों का आरोप है कि पहले सड़क निर्माण और अब विकास का कारण बताकर उन्हें जबरन उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। चुनाव के समय दिए गए नारे को लेकर भी लोग नाराज हैं। रहवासी कह रहे हैं—“आपने बनाया है और हम उसे उजड़ेंगे।” इधर, स्थानीय विधायक ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन वे जल्द स्थान पर जाकर समस्या समझेंगे और समाधान की कोशिश करेंगे। फिलहाल आंदोलन जारी है और लोग बेदखली रोकने की मांग पर डटे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...