BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तिफरा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़: सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई; मोबाइल व नगदी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2026 को तिफरा के बाजार चौक क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, मौके से जुबैर रिजवी (32 वर्ष) और सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष), दोनों निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, को सट्टा चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1690 रुपये नगद तथा ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 41,690 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...