BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर; खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार 3 जून 2025 को खनिज विभाग की टीम ने बिलासपुर के रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट तथा चोरहादेवरी क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्र में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर तथा ईंट परिवहन करते 1 ट्रैक्टर कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए रतनपुर थाना में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...