BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और व्यापारी आमने-सामने, ASP करियारे से सड़क पर जमकर बहसबाजी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गोलबाजार और सदर बाजार में  अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम और व्यापारियों के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और दुकानों के सामने लगे ठेलों को हटवा रहे थे। इसी दौरान एक दुकानदार और उसका बेटा गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई पर पुलिस से उलझ पड़े। व्यापारी का कहना था कि सड़क किनारे सफेद पट्टी पुलिस ने ही बनाई है, इसलिए वहीं बाइक खड़ी की गई है। बहस बढ़ने पर व्यापारी ने ASP से तंज करते हुए कहा—“आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं सर।” व्यापारी ने कार्रवाई का वीडियो बनाने की भी चेतावनी दी। विवाद बढ़ता देख ASP करियारे अपनी टीम के साथ आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटे बिना शहर की यातायात व्यवस्था सुधर नहीं सकती और व्यापारियों को सड़क खाली रखने में सहयोग करना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...