BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में समझौते की कोशिश के दौरान विवाद, कबाड़ी ने छोड़ी पालतू कुतिया, युवक घायल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुराने विवाद को सुलझाने पहुंचे तीन युवकों और कबाड़ी के बीच तीखा विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कबाड़ी ने गुस्से में अपनी पालतू कुतिया युवकों पर छोड़ दी। कुतिया के हमले में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, कतियापारा निवासी सुमित कुशवाहा (28) अपने दो दोस्तों आलोक और रिंकू के साथ रात पुराने बस स्टैंड स्थित कबाड़ी दुकान संचालक राजू साहू से मिलने गया था। वे राज उर्फ दादू के साथ चल रहे विवाद को लेकर समझौता कराने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और गालीगलौज होने लगी। इसी दौरान कबाड़ी राजू साहू ने अपनी पालतू कुतिया को युवकों पर छोड़ दिया। कुतिया ने सुमित को कमर के नीचे दाहिनी ओर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। साथी युवकों ने उसे वहां से किसी तरह बचाकर दूर पहुंचाया। इसके बाद सुमित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कबाड़ी ने जानबूझकर कुतिया से हमला करवाया। उधर, कबाड़ी राजू साहू ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उसका कहना है कि युवक दुकान में आए और उससे मारपीट की कोशिश की। उनके धमकाने और तोड़फोड़ करने की कोशिश के कारण विवाद बढ़ा। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...