ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; राशन घोटाले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, 175 क्विंटल चावल गबन का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत बेलगहना में राशन वितरण में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गांव के पूर्व सरपंच लक्ष्मी जायसवाल को 175 क्विंटल चावल के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई फूड इंस्पेक्टर की शिकायत के बाद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी जायसवाल वर्ष 2019 में बेलगहना ग्राम पंचायत का सरपंच चुना गया था। उस दौरान पंचायत द्वारा संचालित राशन दुकान की जिम्मेदारी भी उन्हीं के अधीन थी। वर्ष 2025 में हुए पंचायत चुनावों के बाद नए सरपंच ने जब दुकान की जिम्मेदारी संभाली, तो स्टॉक में 175 क्विंटल चावल कम पाया गया। इसकी सूचना नवनिर्वाचित सरपंच ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को दी। प्रारंभिक जांच के बाद वस्त्रकार ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याया संहिता की धारा 316(5) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच लक्ष्मी जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...