ChhattisgarhRaftaar News Cg

20 साल की सेवा, फिर भी अस्थायी; मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात, 16 माह से लंबित HR नीति लागू करने की मांग!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की मानव संसाधन (HR) नीति को लेकर असंतोष चरम पर है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ कबीरधाम जिला संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह क्षत्री के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर 16 माह से लंबित मानव संसाधन नीति को तत्काल लागू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने बताया कि ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी देने वाले मनरेगा कर्मी करीब 20 वर्षों की सेवा के बाद भी सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। इस मुद्दे को लेकर हाल ही में देशभर के कर्मचारी संगठनों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ शासन से कर्मचारियों को अस्थायी से स्थायी करने और उनकी सेवा सुनिश्चित करने के संबंध में पहल करने का आश्वासन दिया था, जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी गई। कर्मचारियों की पीड़ा सुनते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा को 16 माह से लंबित HR पॉलिसी पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। इस दौरान विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी में मनरेगा कर्मचारियों की अहम भूमिका पर भी चर्चा हुई। इधर आयुक्त मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा के मुंगेली दौरे के दौरान कार्यालयीन स्टाफ और फील्ड में कार्यरत रोजगार सहायकों ने उनका स्वागत कर मानव संसाधन नीति लागू करने का ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने कर्मचारियों को एक माह के भीतर HR नीति लागू करने का आश्वासन दिया है। मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वीबी–जी राम जी योजना को फील्ड में उतारकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...