BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में हंगामा, देरी से पहुंचे परीक्षार्थियों ने जताया विरोध….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा के दौरान देवकीनंदन स्कूल सेंटर में रविवार को हंगामा हो गया। निर्धारित समय के कुछ मिनट बाद पहुंचे परीक्षार्थियों को गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने व्यापमं के क्वार्डिनेटर को घेरकर परीक्षा में प्रवेश देने की मांग की। परीक्षार्थियों का आरोप था कि एक छात्र को देर से आने के बावजूद अंदर जाने दिया गया, जबकि अन्य को भेदभावपूर्ण तरीके से रोक दिया गया। सेंटर प्रबंधन के अनुसार कुल 360 परीक्षार्थियों में से 233 समय पर पहुंचे और 127 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के लिए व्यापमं ने 10:30 बजे से पहले उपस्थित होना, ड्रेस कोड सहित 15 सख्त निर्देश जारी किए थे। दूर-दराज से आने वाले कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि एडमिट कार्ड की साफ कॉपी निकलवाने में देरी हुई, जिससे वे 1–2 मिनट लेट हो गए, लेकिन फिर भी प्रवेश नहीं दिया गया। डिप्टी कलेक्टर और परीक्षा प्रभारी शिव कुमार कंवर ने बताया कि शहर में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 3101 परीक्षार्थियों में से 1971 ही समय पर पहुंचे, जबकि 1130 गैरमौजूद रहे। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। देवकीनंदन सेंटर में बाहर घूम रहे एक परीक्षार्थी के अंदर जाने की बात पर तैनात शिक्षक ने सफाई दी कि वह केवल अपना रोल नंबर खोज रहा था। वहीं व्यापमं क्वार्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि वे 10:50 बजे पहुंचे, तब कुछ परीक्षार्थी गेट के बाहर प्रवेश मांगते दिखे, लेकिन गेट बंद हो चुका था।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...