VIDEO! बिलासपुर: 2 महिलाएं पहुंची ज्वैलरी शॉप, कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर की सोने की चैन चोरी…सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही महिलाओं की तलाश…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सदर बाजार में स्थित माखन ज्वेलर्स में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में गईं और मौका मिलते ही सोने की एक चेन चुरा कर फरार हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि दोनों महिलाएं अन्य ग्राहकों की तरह सामान्य व्यवहार कर रही थीं। जब कर्मचारियों का ध्यान भटका, तब उन्होंने सोने की चेन चुरा ली। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो पुलिस के लिए अपराधियों की पहचान में सहायक साबित होगी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन महिलाओं का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है, या यह उनका व्यक्तिगत मामला है।
