BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 7 दिसंबर को रायपुर में प्रदर्शन करेगी करणी सेना, पुलिस पर बर्बरता का आरोप….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत आज बिलासपुर पहुंचे और क्षत्रिय समाज की बड़ी बैठक ली। उन्होंने घोषणा की कि 7 दिसंबर को रायपुर में वीरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में देशभर का क्षत्रिय समाज एकजुट होकर बड़ा प्रदर्शन करेगा। उनके अनुसार यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. शेखावत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ कस्टडी के दौरान बर्बरता की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तोमर को नंगे पांव बाजार में घुमाया, उन पर पैर रखकर उठाया और पानी मांगने पर पानी भी नहीं दिया। उनका दावा है कि तोमर के भाई की पत्नी के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया और कपड़े उतरवाए गए। इसे उन्होंने मानवाधिकार और संविधान का उल्लंघन बताया। उन्होंने थाना प्रभारी योगेश कश्यप पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पूरा मामला पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का उदाहरण है। शेखावत ने चेतावनी दी कि “जिस भाषा में बात करनी पड़ेगी, करणी सेना उसी भाषा में जवाब देगी।” साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायपालिका जो भी फैसला देगी, वह मान्य होगा, लेकिन पुलिस की कथित ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, वीरेंद्र सिंह तोमर पर अवैध वसूली और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं, जिसकी वजह से वह ‘सूदखोर वीरेन्द्र तोमर’ के नाम से भी जाने जाते हैं। हालांकि करणी सेना का कहना है कि आरोप अपनी जगह हैं, लेकिन पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई का मुद्दा अलग है और इस पर न्याय होना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...