BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पुलिस की कार्रवाई तेज, चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में आम जनों को चाकू दिखाकर डराने और धमकाने वाले तीन युवकों को तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। तीनों के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं। घटना थाना तारबाहर क्षेत्र की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 374/2025 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज किया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

1.अजय गंगवानी, पिता रुपा गंगवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी उदाई चौक, कतीयापारा, जिला बिलासपुर

2.ईश्वर साहू, पिता रामविलास साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिव विहार, अन्नपूर्णा कॉलोनी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

3.सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी, पिता स्व. देवेंद्र तिवारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मिलन चौक, कुदुदंड, बिलासपुर

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...