हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजना के तहत अनुदान राशि का हुआ वितरण…… मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष के हाथों अनुदान राशि का वितरण



सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को पशु चिकित्सालय सीपत के हितग्राहियों को हितग्राही मूलक योजना के तहत अनुदान राशि चेक का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर के हाथों किया गया। अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में 6 हितग्राहियों को नर-नर बकरा ईकाई प्रदान करने हेतु एवं 2 हितग्राहियों को सुकर त्रयी ईकाई हेतु चेक का वितरण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके इसके लिए हितग्राही मूलक कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक कार्यों में बकरी पालन केन्द्र, मुर्गी पालन केन्द्र, पशुओं के लिए पक्का प्लेटफार्म, भूमि सुधार कार्य लिए जा सकते हैं। अनुदान राशि वितरण के अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. संजय राज, श्रीमती झूमा रानी एवं विभागीय स्टाफ के समस्त कर्मचारी एवं कांग्रेस नेता उमेश कश्यप उपस्थित रहे।

