BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर से बड़ा खुलासा, ब्लैकमेलिंग के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, युवती पर अपराध दर्ज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में डेढ़ महीने पहले हुई एक रहस्यमयी आत्महत्या का राज अब सामने आ गया है। 27 सितंबर को साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव सवन्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। लंबे समय से यह सवाल बना हुआ था कि आखिर किस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया, अब सिविल लाइन पुलिस की जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। पुलिस के अनुसार गौरव की मौत के पीछे दिल्ली निवासी प्रियंका सिंह का सीधा हाथ है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और इनके बीच प्रेम संबंध भी थे। लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते में दरार आ गई और विवाद बढ़ने लगे। इसी दौरान प्रियंका ने गौरव को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां देती रही, जिससे गौरव मानसिक तनाव में जी रहा था। लगातार दबाव और डर से टूटकर उसने अपनी जान दे दी। जांच के दौरान पुलिस ने गौरव के मोबाइल, चैट्स और कॉल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। सभी साक्ष्य एक ही दिशा में इशारा कर रहे थे कि प्रियंका उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। अब पुलिस ने प्रियंका सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह कोई संगठित गिरोह या नेटवर्क तो नहीं, जिसमें प्रियंका भी शामिल हो। फिलहाल जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस घटना ने बिलासपुर में सनसनी फैला दी है। लोग अब यही सवाल पूछ रहे हैं, क्या गौरव को न्याय मिल पाएगा, जिसने चुपचाप सब सहते हुए आखिरकार अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...