ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य का मामला, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, समाज में आक्रोश…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) मोहननगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने 17 वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकतें कीं। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूरी जाने के बाद 60 वर्षीय परमसुख सोनी ने बालक को किस किया और उसके साथ संवेदनशील अंगों को छूने जैसी हरकतें करने लगा। घबराए बालक ने मौके से निकलकर घर पहुंचते ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मोहननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी केशव कोसरे ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ धारा 296/12 और POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...