BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा नदी में बन रही सड़क पर विवाद तेज, कांग्रेस ने लगाया बड़े घोटाले का आरोप, मोपका की जर्जर सड़क पर शनिवार को होगा धरना……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अरपा नदी के बीचों-बीच तेजी से चल रहे सड़क निर्माण को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशवानी ने शुक्रवार को अधूरी सड़क के बीच आयोजित प्रेसवार्ता में इस प्रोजेक्ट को सीधे-सीधे “विशेष हितों” को साधने वाला बताया। केशवानी का आरोप है कि यह सड़क न तो किसी घोषित योजना का हिस्सा है और न ही जनता की मांग। पहली नजर में ही यह निर्माण संदेह पैदा करता है कि करोड़ों की यह परियोजना किसी खास समूह को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उनका कहना है कि प्राथमिक आकलन में 50 से 70 करोड़ रुपये तक की वित्तीय अनियमितता की आशंका सामने आई है। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों और मुख्य सड़कों की हालत पिछले कई वर्षों से खराब है, मोपका मार्ग जर्जर पड़ा है, कई इलाकों में लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सुनसान अरपा तट पर करोड़ों रुपये झोंकना जनता के हितों के साथ खुला अन्याय है। केशवानी ने यह भी दावा किया कि सड़क आगे जाकर एक निजी जमीन पर खत्म होती है, जिससे परियोजना की मंशा पर और सवाल खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी पूछा कि जब स्थानीय विधायक को पूरे निर्माण की जानकारी थी, तो उन्होंने इसे रोकने या जांच कराने की पहल क्यों नहीं की? “उनकी चुप्पी खुद बहुत कुछ कहती है,” केशवानी ने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण बिना पारदर्शिता के आगे बढ़ाया गया—न DPR सार्वजनिक की गई, न जन-सुनवाई हुई और न पर्यावरणीय नियमों का पालन दिखाई देता है। कांग्रेस का कहना है कि पूरा प्रोजेक्ट “फाइलों में दबाकर और जनता से छिपाकर” आगे बढ़ाया गया है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। केशवानी ने घोषणा की कि शनिवार दोपहर 1 बजे मोपका की जर्जर सड़क पर कांग्रेस धरना देगी। इस दौरान सरकार से जवाब मांगा जाएगा और सड़क निर्माण में हुई कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाएगी और जनता के पैसे की लूट को उजागर करेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...