ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोपका पुलिस चौकी में आरक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने दोनों को किया लाइन अटैच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मोपका पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान दो आरक्षक चौकी के एक कमरे में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे एक युवक ने मोबाइल से यह नजारा रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कैमरा देखते ही एक आरक्षक भड़क उठा और युवक को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी के मुताबिक, रात को एक युवक किसी काम से मोपका पुलिस चौकी पहुंचा था। चौकी में आरक्षक मौजूद न होने पर वह अंदर एक कमरे तक गया, जहां सामान के बीच दो आरक्षक शराब की बोतल के साथ बैठे थे। युवक ने तत्काल वीडियो बनाना शुरू किया, जिसे देखकर आरक्षक संतोष राठौर बिफर गया। उसने न सिर्फ मोबाइल छीनने की कोशिश की, बल्कि युवक से बहस करते हुए अपशब्द भी कहे। युवक किसी तरह वहां से निकलकर बाहर आया और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP रजनेश सिंह ने सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या से तत्काल रिपोर्ट मांगी। प्राथमिक जांच के बाद आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है। SSP ने कहा कि यूनिफॉर्म में रहते हुए किसी भी शासकीय कर्मचारी का ऐसा आचरण अस्वीकार्य है। विभाग ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगा ताकि अनुशासनहीनता पर रोक लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...