ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेलवे नौकरी के नाम पर 33.50 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे माल गोदाम में स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 33.50 लाख रुपए ठगने वाले गिरोह का उतई पुलिस ने खुलासा किया है। ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस ने बिशेश्वर मारकंडे, हेमंत साहू और प्रमोद मारकंडे को गिरफ्तार किया है। शिकायत वेदांता नगर निवासी रीति देशलहरा ने की थी। उनके मुताबिक नवरात्रि 2022 में परिचित बिशेश्वर ने खुद को रसमड़ा माल गोदाम का लीडर बताकर नौकरी दिलाने का दावा किया। प्रति व्यक्ति 2.50 लाख रुपए में 32 युवकों से रकम जमा करवाई गई। 24 दिसंबर 2022 से 24 अप्रैल 2023 तक आरोपी कई बार पैसे लेते रहे। काफी समय बीतने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। जांच में सामने आया कि बिशेश्वर पहले हमाल था और हेमंत साहू खुद को श्रमिक संगठन का सचिव बताकर नौकरी का लालच देता था। ठगे गए पैसों से आरोपियों ने गाड़ियां और घर बनाने में खर्च किया। पुलिस ने तीनों पर धारा 420, 120बी और 34 के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...