BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिक के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिक पीड़िता के अपहरण मामले में बेलगहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर चौकी बेलगहना, थाना कोटा में अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार आरोपी और पीड़िता की खोज में जुटी रही, वही 19 नवंबर 2025 को बेलगहना पुलिस ने नाबालिक को ग्राम लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता को सुरक्षित पाने के बाद पुलिस ने मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी कीं। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएँ जुड़ते हुए प्रकरण में धारा 87, 64(1) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 जोड़ी गईं। सबूतों के आधार पर आरोपी अजय ढीमर, पिता– गेंदराम ढीमर, उम्र 22 वर्ष, निवासी महरपुर, थाना लोरमी, को 21 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...