ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भीषण सड़क हादसा!..तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर,: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोनचरा में शुक्रवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान ग्राम पहंदा निवासी विकास टंडन उर्फ मानो उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम विकास टंडन अपने दोस्त कुणाल रात्रे के साथ पल्सर बाइक (CG-10-AN-6016) से पेट्रोल लेने बेलगहना गया था। लौटते वक्त कोनचरा हाई स्कूल के पास स्थित पुलिया के नजदीक तेज और लापरवाह गति से आ रही स्कूटी (CG-10-BW-0723) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। विकास के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। कुणाल को आंख के पास गंभीर चोट लगी। स्कूटी चालक भी इस टक्कर में घायल हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को तत्काल कोटा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। कुणाल की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...