Raftaar News Cg

VIDEO; खूंटाघाट नहर में रिसाव से बिलासपुर में पानी संकट गहराने की आशंका…21 नवंबर से सप्लाई बंद, 20 दिन तक सीमित समय में मिलेगा पानी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहरवासियों को पानी संकट के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि खूंटाघाट बांध से बिलासपुर को मिलने वाली मुख्य जल आपूर्ति 21 नवंबर से पूरी तरह बंद होने जा रही है। बांध से बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने वाली नहर में गंभीर रिसाव होने के बाद मरम्मत कार्य अनिवार्य हो गया है। नहर अमृत मिशन के तहत लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से दो वर्ष पूर्व तैयार की गई थी, जिसके बाद अब उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल संसाधन विभाग 21 नवंबर से मरम्मत शुरू करेगा और काम पूरा होने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। इस दौरान शहर में केवल सीमित समय और कम मात्रा में पानी मिलेगा। अभी प्रतिदिन सुबह और शाम 3–3 घंटे सप्लाई की जाती है, जिसे घटाकर 2 से सवा 2 घंटे करना पड़ सकता है। मरम्मत अवधि में निगम ट्यूबवेल और मोटर पंपों के सहारे सभी 22 पानी टंकियों को भरकर सप्लाई जारी रखने की कोशिश करेगा। हालांकि बिजली गुल होने की स्थिति में पानी वितरण और अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। जरूरत पड़ने पर टैंकरों की मदद से भी शहर में पानी पहुंचाया जाएगा। नहर की मरम्मत पूरी होने तक बिलासपुर को सीमित पानी से ही काम चलाना होगा। अचानक हुए इस रिसाव ने अमृत मिशन के तहत हुए करोड़ों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...